ऑनलाइन बीमा पॉलिसी के नाम पर 44 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार 

बालाघाट। बीमा पॉलिसी के नाम पर एक रिटायर्ड महिला कर्मचारी से 44 लाख की ठगी हो जाती है वह पहले तो ठगी का शिकार होती है और फिर उसके बाद पहुंचती है बालाघाट पुलिस अधीक्षक के पास l

एसपी आदित्य मिश्रा इसको बड़ी बारीकी से लेते हैं और जांच शुरू करवाते हैं जांच में जब परत दर् परत मामले खुलते हैं तो इतना बड़ा खुलासा हो जाता है कि यह कई राज्यों के वांटेड 6 आरोपी जिनके पास से ठगी किए गए 40 लख रुपए नगद मोबाइल लैपटॉप कंप्यूटर एक होंडा सिटी गाड़ी जप्त की जाती है l

इस मामले में बालाघाट पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेस ली और पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपियों के नाम इस प्रकार से है। राहुल पिता राजनाथ उम्र 37 वर्ष निवासी नवादा तहसील आरा जिला भोजपुर बिहार, हिमांशु पिता सुरेंद्र उम्र 29 वर्ष जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, बृजेश पिता राजेंद्र प्रसाद 44 वर्ष गौतम बुद्ध नगर नोएडा, सतपाल पिता बजरंगी उम्र 50 वर्ष गाजियाबाद उत्तर प्रदेश वर्तमान में दिल्ली, अमन पिता स्वर्गीय राजू शर्मा शाहदरा दिल्ली, अंकित पिता श्याम नारायण वर्मा 29 वर्ष नोएडा का रहने वाला है l

उनके द्वारा बालाघाट में महिला बाल विकास विभाग से सेवानिवृत्ति श्रीमती शोभा सोनकर निवासी प्रेम नगर के रिटायरमेंट की राशि के साथ ठगी की गई थी . आरोपी गिरफ्तार है पैसा भी वापस मिल गया है।

Next Post

पति ने गला काटकर पत्नी को मौत के घाट उतारा 

Fri Sep 12 , 2025
सीधी। जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के बरिगमा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद ने रातोंरात खूनी रूप ले लिया। बीती रात करीब 12 बजे संतोष साहू ने अपनी पत्नी पार्वती साहू की गला काटकर निर्मम हत्या कर […]

You May Like