वीडियो बना कर ट्रेन के सामने लगाई छलांग

उज्जैन। रेलवे कर्मी ने रविवार दोपहर मोबाइल से वीडियो बनाने के बाद वायरल किया और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन ड्रायवर से सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने पुलिस को अवगत कराया। पटरियों से मृतक के टुकड़े एकत्रित करने के बाद पुलिस अस्पताल लेकर आई। वायरल वीडियो की जांच शुरू की गई है। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम गावड़ी में रहने वाला भगवानदीन पिता कैलाशचंद्र यादव 45 साल रेलवे कर्मचारी था। रविवार दोपहर करछा और माधवपुरा रेलवे स्टेशन के बीच उसने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शव कई टुकड़ों में बंट गया था। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई घटनास्थल पहुंचे और विवेचना शुरू की। इस दौरान सामने आया कि आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल से वीडियो बनाया था और वायरल किया था। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। मृतक रेलवे में गैंगमेन था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले वायरल वीडियो में उसने कुछ लोगों को लाखों रुपए उधार देने की बात कही और बोला कि उसके रुपए वापस नहीं लौटाये जा रहे हैं। जिसके चलते परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच शुरू की गई है। परिजनों के बयान दर्ज कर उधार रूपयों लेने वालों की जानकारी जुटाई जायेगी। जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Next Post

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का वाराणसी में पदार्पण

Mon Jun 15 , 2026
वाराणसी, 15 जून (वार्ता) डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया यानी डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऐतिहासिक शहर वाराणसी में अपना पदार्पण करने जा रहा है। नेक्सजेन सीजन का छठा इवेंट 16 से 18 जून, 2026 तक बीएलडब्ल्यू ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में खेला जाएगा। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का वाराणसी में यह […]

You May Like