जिला स्तरीय कबड्डी में मायाराम महाविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सिंगरौली । जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली-मोरवा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में जिले के सात महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला मायाराम महाविद्यालय और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़़न के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मायाराम महाविद्यालय के दो खिलाड़ि़यों का चयन संभाग स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। म.प्र. शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा महाविद्यालय परिसर में किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरके झा की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान प्रेक्षक एवं कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीके शंभूरत्ना भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली-मोरवा सहित चितरंगी, बरगवां, रम्पा, बरका, शैल मंगलम तथा आयोजक महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

राजेंद्र और मुनीश को मिली संभागीय टीम में जगह
चयन समिति के सदस्य डॉ. उमाकांत सिंह, संजीव जायसवाल एवं डॉ. विनोद कुमार राय ने जिला स्तरीय दल का गठन किया। मायाराम महाविद्यालय के राजेंद्र कुमार बैस और मुनीश यादव का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अगली प्रतियोगिता रीवा में आयोजित होगी। महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं संचालक बद्री नारायण बैस ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ि़यों को पदक प्रदान किए गए। अंत में सहायक संगठन सचिव रामसजीवन शाह ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

प्रधानमंत्री ने ग्वालियर हादसे पर शोक व्यक्त किया

Sun Oct 18 , 2026
प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना […]

You May Like