
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस संगठन सचिव द्वारा जिला कार्यालय में पूर्व में नगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि नगर पालिका में यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री एवं 35 वर्ष से दमोह विधायक जिन्होंने कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में यह स्वीकार किया है किे भ्रष्टाचार हो रहा है और आम जनता परेशान है तो वह जिम्मेवार व्यक्ति है और जिन्होेने निर्माण कार्यों में कुटीर में भ्रष्टाचार किया है उनके भ्रष्टाचार को उजागार करे और दोषियों पर कार्यवाही करें। मिश्रा ने कहा कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति शिवहरे और मालती असाटी के कार्यकाल में भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ लेकिन उनके मामले दबा दिये गये तब आप ही विधायक मंत्री थे उस समय भी एक इंजीनियर को प्रभारी सी.एम.ओ. बनाकर नगर पालिका में जमकर बदर बोट हुई तब उस समय प्रभारी सी.एम.ओ. पर ई.डी. का छापा भी पड़ा था। तीन गुल्ली पर ओवरब्रिज के लिये पिलर खडे. हुए लेकिन वह रातो रात गायब हो गये।
उस ओवर ब्रिज के भ्रष्टाचार की भी जानकारी दे एक खबर यह भी वायरल हो रही है कि पूर्व मंत्री लीज को लेकर बौखलाए हुए है दमोह जिले में भी 109 तालाब कागजो पर बना दिये गये जिसको मीडिया में प्रदेश स्तर पर दिखाया किन्तु वह भी जांच दबा दी गयी। वर्तमान सांसद राहुल सिंह मेडीकल लेकर आए वह भी वन विभाग की जमीन पर बना है जिसकी एन.ओ.सी. तक नहीं ली गई किन्तु हमने जनहित में कोई मुददा नहीं उठाया किन्तु अब उसी मेडिकल को पी.पी.मोड निजी कंपनी को सौंपा जा रहा है नई नियुक्ति रोक दी गई है। पूरे जिले में कही न कही चाहे जिला अस्पताल की अथवा कही भी खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है और यदि वर्तमान विधायक ने भ्रष्टाचार होने की बात स्वीकारी है तो जो भी भ्रष्टाचार कर रहा हे उजागार करे हम राजनैतिक मतभेद भुलाकर भ्रष्टाचार मुहिम में उनका साथ देने तैयार है इस अवसर पर जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव, वीरेन्द्र राजपूत, शमीम कुरैशी की उपस्थिति रही।
