अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

दमोह। नोहटा थाना अंतर्गत शाखा गांव के पास सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना प्रभारी अभिषेक पटेल व प्रधान आरक्षक कामता के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों युवक नोहटा से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गया। हादसे में देवेंद्र पिता उजियार सिंह लोधी, उम्र 23 वर्ष, निवासी भजिया की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक बैंक संचालक था और किसी कार्य से घगरी की ओर से अपने घर लौट रहा था। वहीं हादसे में आहत प्रेम सिंह पिता हल्लू सिंह लोधी घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों और वाहन की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है।

Next Post

आगम आई हॉस्पिटल, दमोह में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

Sat Sep 5 , 2026
दमोह। शहर स्थित बालाकोट रोड स्थित आगम आई हॉस्पिटल, दमोह में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 158 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 24 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें आवश्यकतानुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह दी गई। वहीं 56 मरीजों को […]

You May Like