निगम परिषद भवन देख कर चौंके हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष

इंदौर: आज नगर निगम का अटल परिषद हॉल देखकर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष चौंक गए. उनके मुंह से सहसा निकल गया, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं हरियाणा विधानसभा भवन में हूं. इसके बाद उन्होंने नगर निगम के स्वच्छता मॉडल का प्रेजेंटेशन देखा.आज हरियाणा के विधानसभा सभापति हरविंदर कल्याण शहर के दौरे पर आए. इस दौरान उन्होंने नगर प निगम का अटल परिषद सदन का अवलोकन किया. साथ ही इंदौर में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे नवाचार विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन देखा.

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने इंदौर को स्वच्छता, सुशासन और सशक्त शहरी प्रशासन का राष्ट्रीय मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि इंदौर में परिषद हॉल देखकर अपने राज्य की विधानसभा जैसा अनुभव हुआ है. उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की तारीफ करते हुए कहा कि भार्गव अत्यंत ऊर्जावान और दूरदर्शी जनप्रतिनिधि है. उन्होंने कहा कि मजबूत शहरी स्थानीय निकाय ही जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सकते हैं. इंदौर इसका उत्कृष्ट उदाहरण है. इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त क्षितिज सिंघल, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक शर्मा, सचेतक कमल वाघेला, पार्षद पंखुड़ी डोसी, संध्या यादव, योगेश गेंदर सहित कई पार्षद एवं निगम अधिकारी उपस्थित थे.

केंद्रीय मंत्री को सौंपेंग रिपोर्ट
हरविंदर कल्याण ने बताया कि वे इंदौर के अनुभवों और यहां की व्यवस्थाओं पर विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंपेंगे, ताकि इंदौर मॉडल को देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जा सके.

Next Post

मांगलिया में बिजली सिस्टम अपग्रेड, बढ़ेगी सप्लाई की स्थिरता

Sun May 10 , 2026
इंदौर:रिवेम्प्ड डिस्टि्रब्यूशन सेक्टर स्कीम के अंतर्गत मांगलिया-महालक्ष्मी बिजली जोन क्षेत्र की 25 कॉलोनियों के लिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. इस क्षेत्र में अब दोहरी 33 केवी उच्चदाब बिजली लाइन स्थापित की जा रही है, जिससे लगातार और निर्बाध विद्युत […]

You May Like