कांग्रेसपार्षद की फिसली जुबान: परवरिश शब्द से बजट बैठक में मचा बवाल

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के पं. भवानी प्रसाद तिवारी सभाकक्ष में बुधवार को स्थगित की गई बजट बैठक गुरूवार को दोबारा शुरू की गई। इस दौरान भाजपा पार्षद दल और कांग्रेस पार्षद दल अपनी-अपनी बातें कह रहे थे। बैठक में बारिश में शहर के अधिकांश इलाकों में जलप्लावन का मुद्दा, डोर टू डोर कचरा व्यवस्था ठप्प, सफाई व्यवस्था की बदहाली सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पार्षद दल ने अपनी आवाज बुलंद की। सुबह 11 बजे से शुरू हुई बजट बैठक में सब कुछ ठीक चल रहा था कि गुरूवार शाम करीब 5 बजकर 50 मिनिट पर कांग्रेसी पार्षद शगुफ्ता उस्मानी ने भाजपा पार्षद दल को कह दिया कि आप लोगों की परवरिश ही कुछ ऐसी है.. बस फिर क्या था बजट बैठक में सदन के अंदर बैठे सभी भाजपाई आक्रोशित हो उठे। इस प्रकार बजट बैठक विवादों मे फिर से घिर गई और अगले दिन शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इस दौरान पार्षद जीतू कटारे सहित अन्य भाजपा पार्षद शगुफ्ता उस्मानी से माफी मांगने की बात पर अड़े रहे। इस तरह से करीब सवा घंटे बैठक में गहमा गहमी का माहौल बन गया। भाजपा के कमलेश अग्रवाल, राम सोनकर, महेश राजपूत, संंतोषी ठाकुर , रेणु कोरी और कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी, हर्षित यादव सहित अन्य पार्षदों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।

खेद व्यक्त करने और माफी मांगने पर थमा विवाद

मामला गरमाते देख नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने बैठक को बीच में ही रोका और कांग्रेस व भाजपा पार्षदों को एक साथ अपने केबिन में बुलाकर समझाईश दी और कहा कि बजट बैठक को शांतिपूर्व तरीके से पूरी होनें दे। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी मौजूद रहे। जिसके बाद अयोध्या तिवारी, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के कहने पर शगुफ्ता उस्मानी ने बजट बैठक में भाजपा पार्षद दल के प्रति खेद व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों को बुरा लगा हो तो मै खेद व्यक्त करतीं हूं। इस दौरान उस्मानी ने ये भी कहा कि मैंने ये कहा था कि हम लोगों की परवरिश ऐसी नहीं है आप लोगों ने उल्टा समझ लिया। इसके आद नेता प्रतिपक्ष अमरीश ने भी शगुफ्ता उस्मानी की ओर से बजट बैठक में माफी मांगी। फिर भी गहमा गहमी के बीच बजट बैठक तीसरे दिन यानि शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी गई। गुरूवार को बजट बैठक सुबह 11 बजे से लेकर 8 बजे तक चली लेकिन निष्कर्ष कुछ नहीं निकला।

Next Post

भानपुर चौराहे पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर, नौ माह की गर्भवती महिला समेत चार घायल

Thu Apr 16 , 2026
भोपाल। भानपुर चौराहे पर गुरूवार को सवारी से भरे आटो में एक कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में एक गर्भवती महिला सहित चार लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है. घटना की सूचना मौके पर पुलिस को […]

You May Like