नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
श्रीमती मुर्मु ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा , ” गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर,मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं ।”
उन्होंने कहा,” गुरु नानक देव जी की जयंती हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है और हमें एक बेहतर समाज बनाने के लिए मार्गदर्शन देती है। उनका संदेश हमें सिखाता है कि सच्चाई, न्याय और करुणा के साथ जीवन जीना ही सच्ची सफलता है। गुरु नानक देव जी ने बताया कि ईश्वर सर्वव्यापी हैं। उन्होंने हमें ईमानदारी से जीने और मिल-बांटकर संसाधनों का उपभोग करने के लिए प्रेरित किया। आइए, हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करें।”
Next Post
अमेरिकी सीनेट में पेश हायर विधेयक भारत के लिए चिंताजनक: कांग्रेस
Tue Nov 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिकी सीनेट में हायर विधेयक पेश किया गया है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका हो सकता है, इसलिए हमारी सरकार को इसकी चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर विचार करना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश […]

