10 लाख की लागत से बनेगी डब्ल्यूबीएम सड़क

सिंगरौली: नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में आरो प्लांट से लेकर मुक्तिधाम तक डब्ल्यूबीएम सड़क का कार्य कराया जाएगा। जहां आज पार्षद अनिल बैस ने विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना किया है। डब्ल्यूबीएम सड़क की लागत करीब 10 लाख रूपये से अधिक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद ने स्थानीय नागरिकों के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पार्षद के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश दुबे, प्रेमलाल वर्मा,शिवलाल शाह, लालचंद शाह, रामदयाल वर्मा, रामाधार साकेत सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

खाद्य विभाग की दबिश, लिए गए नमूने

Sat Jul 25 , 2026
जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने करोंदानाला स्थित डेयरी नर्मदा अमृत फूड प्रा लिमिटेड में दबिश दी और यहां निर्मित दूध, पनीर, दही, घी के नमूने परीक्षण के लिए लिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि प्राप्त शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को ही छठवीं […]

You May Like