चीनी के दाम बढ़ने पर कैलाश विजयवर्गीय ने दिया बयान 

इंदौर। चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम 70 रुपये किलो से घटकर करीब 60 रुपये किलो हो गए हैं और आगे भी कम हो सकते हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि आजकल 90 फीसदी लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते और वे खुद भी चीनी नहीं खाते। उन्होंने कहा कि वे तो चाहते हैं कि चीनी और महंगी हो जाए, हालांकि बच्चों के लिए यह सस्ती मिलनी चाहिए। साथ ही 40 साल की उम्र के बाद चीनी के सेवन को लेकर डॉक्टरों और आयुर्वेद का हवाला देते हुए उन्होंने गुड़ खाने की सलाह दी।

Next Post

पाटाखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा रहता है ताला: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूटा क्षेत्र वासियों का गुस्सा

Thu Aug 27 , 2026
सारनी। क्षेत्र में दुर्घटना होने पर न पोस्टमार्टम की सुविधा, न रात में एमएलसी की सुविधा होने से पीड़ित परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाटाखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर पीड़ितों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे है गंभीर सवाल। सारनी के पाटाखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य […]

You May Like