ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन हवाई अड्डे पर वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के एक विमान में आग लगी

सिडनी, 07 नवंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन हवाई अड्डे पर गुरुवार को वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइन के एक विमान के ब्रेक प्रणाली में आग लग गई।

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि विमान में सवार 178 यात्रियों और चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

एयरलाइन कम्पनी ने कहा कि डार्विन से उड़ान भरने वाले बोइंग 737-800 के कल शाम स्थानीय समयानुसार लगभग सात बजे ब्रिस्बेन में उतरने के बाद उसके ब्रेक सिस्टम में आग लग गई।

इस घटना के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू हो गई और आग बुझाने के लिए हवाई अड्डे के कई अग्निशमन दल तैनात किए गए।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, “आग को तुरंत बुझा दिया गया और सभी यात्री और चालक दल सामान्य और सुरक्षित रूप से उतर गए।” उन्होंने कहा कि विमान के सेवा में वापस आने से पहले इंजीनियर आग लगने के कारणों का आकलन करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के कारण कोई देरी नहीं हुई और आज निर्धारित उड़ानों पर इसका कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।

 

Next Post

दुनिया तेजी से बदल रही है, आगे रहने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा: सीतारमण

Fri Nov 7 , 2025
मुंबई, (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया तेजी से बदल रही है और देश को आगे बनाये रखने के लिए हमें मिलकर काम करने की जरूरत है। श्रीमती सीतारमण ने यहां 12वें एसबीआई बैंकिंग एवं आर्थिक सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए कहा, […]

You May Like