पुलिस ने 51 लाख के 303 मोबाईल ट्रेस कर लौटाए

राजगढ़।जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी एवं एडिशनल एसपी केएल बंजारे के निर्देशन में सायबर सेल टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए गुमशुदा 303 मोबाइल फोन, उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए. इस कार्य से नागरिकों के चेहरों पर सच्ची मुस्कान लौट आई और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और भी गहरा हुआ. सायबर सेल राजगढ़ को बीते कुछ समय में मोबाइल गुमशुदगी की अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन पर तत्काल प्रभाव से तकनीकी जांच प्रारंभ की गई. सायबर सेल प्रभारी विवेक शर्मा, प्रआर 42 कुलदीप, प्रआर. 252 शशांक, आर.1023 अशोक, आर. 842 पवन, आर. 1014 सुमित, आर. 743 अंतिम,आर. 326 हितेश,आर. 960 शुभम सायबर सेल टीम ने समर्पण व दक्षता के साथ कार्य करते हुए ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस और पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन ट्रेस किए और उन्हें जिला व अन्य स्थानों से बरामद किया.

Next Post

मुडा घोटाला मामले में सिद्दारमैया की याचिका पर सितंबर में सुनवाई

Thu Jul 10 , 2025
बेंगलुरु 10 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक उच्च न्यायालय कथित मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) घोटाला मामले में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की याचिका पर आगामी सितंबर में सुनवाई करेगा। श्री सिद्दारमैया ने अपनी याचिका में एकल न्यायाधीश की पीठ के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें जांच और अभियोजन के लिए राज्यपाल […]

You May Like