एक दर्जन से अधिक राजस्व अधिकारी इधर से उधर

भोपाल। भोपाल में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 22 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनकी नई पदस्थापना की है। माना जा रहा है कि इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से राजधानी की विभिन्न तहसीलों और सर्किलों में राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। आदेश के माध्यम से लंबे समय से पदस्थापना का इंतजार कर रहे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी :

नए फेरबदल के करुणा दंडोतिया को नजूल टीटी नगर वृत्त का तहसीलदार बनाया गया है, जबकि भूपेन्द्र कैलासिया अब नजूल शहर वृत्त भोपाल के तहसीलदार की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं अनामिका सराफ को अतिरिक्त तहसीलदार, नजूल बैरागढ़ वृत्त नियुक्त किया गया है। हुजूर न्यायालय में संलग्न रहे तहसीलदार आदित्य जाघेला को अब बैरसिया तहसील की कमान सौंपी गई है। कृष्णा रावत को अतिरिक्त तहसीलदार एमपी नगर वृत्त और कुणाल अवास्या को अतिरिक्त तहसीलदार कोलार के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा निधि तिवारी को तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन (एसएलआर-1) और राजेश राम को तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन (एसएलआर-2) पदस्थ किया गया है।

नायब तहसीलदारों के कार्यभार में भी किए बदलाव :

नायब तहसीलदारों के कार्यभार में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत मोहम्मद इदरीश खान को नजूल शहर वृत्त और प्रतिनिश तिवारी को बैरसिया में नायब तहसीलदार बनाया गया है। राकेश पिप्पल को नायब तहसीलदार हुजूर से नायब तहसीलदार टीटी नगर, प्रेम प्रकाश गोस्वामी को नायब तहसीलदार शहर वृत्त से कार्यपालिक तहसीलदार हुजूर, केके पडोले को नायब तहसीलदार बैरागढ़ से कार्यपालिक तहसीलदार कोलार बनाया गया है। इसके अलावा राजेन्द्र त्यागी को कार्यपालिक तहसीलदार बैरसिया, राजेश गौतम को कार्यपालिक तहसीलदार एमपी नगर भेजा गया है। पदस्थापना का इंतजार कर रहे शरद वल्लभ गोस्वामी को कार्यपालिक तहसीलदार टीटी नगर के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा भावना रावत को बैरागढ़, प्रीतिरानी चौरसिया को शहर वृत्त, नवीन चन्द्र कुम्भकार को गोविंदपुरा का कार्यपालिक तहसीलदार नियुक्त किया गया है। मोहम्मद रज्जाक खान, फिरोज अली और अजय सरावंगी को नायब तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन नियुक्त किया गया है।

 

Next Post

गांव की समस्या का मौके पर समाधान: चंदेरी गांव में शाम 5 बजे से चौपाल लगाएंगे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

Wed Jul 15 , 2026
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा आज बुधवार को हुजूर क्षेत्र में आने वाले चंदेरी गांव में चौपाल लगाएंगे. शाम 5 से 7 बजे तक लगने वाली चौपाल में राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई व निराकरण किया जाएगा. इस दौरान एडीएम,हुजूर एसडीएम,तहसीलदार,पटवारी मौजूद रहेंगे. लोगों की समस्याएं सुनकर उनका तत्काल निराकरण कराया […]

You May Like