गांव की समस्या का मौके पर समाधान: चंदेरी गांव में शाम 5 बजे से चौपाल लगाएंगे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा आज बुधवार को हुजूर क्षेत्र में आने वाले चंदेरी गांव में चौपाल लगाएंगे. शाम 5 से 7 बजे तक लगने वाली चौपाल में राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई व निराकरण किया जाएगा. इस दौरान एडीएम,हुजूर एसडीएम,तहसीलदार,पटवारी मौजूद रहेंगे. लोगों की समस्याएं सुनकर उनका तत्काल निराकरण कराया जाएगा. बता दें कि इससे पहले कलेक्टर ने भीम नगर में चौपाल लगाई थी. चंदेरी गांव में कलेक्टर की दूसरी चौपाल लगेगी.

 

Next Post

राहुल के देहरादून अभियान से डरी सरकार, परेड ग्राउंड की अनुमति की रद्द : कांग्रेस

Wed Jul 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत 17 जुलाई को देहरादून परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति साजिशन रद्द कर दी है। […]

You May Like