दलितों पर अत्याचार हत्या और बलात्कार के मामले बढे 

रहली। दो दिन पहले देवरी चौधरी गांव में दलित युवक ओमकार अहिरवार की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने इस हत्याकांड के लिए हल्का पटवारी और पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रास्ते की नपाई को लेकर पटवारी ने बुलाया था। परिवार ने स्पष्ट कहा था कि पुलिस की मौजूदगी जरूरी है, क्योंकि पहले भी यादव पक्ष से झगड़ा हो चुका है। लेकिन पटवारी ने पुलिस बुलाने का आश्वासन देकर बुला लिया। मौके पर पुलिस नहीं थी, और यादव पक्ष ने हमला कर दिया। इस दौरान पटवारी वीडियो बनाते रहे लेकिन हस्तक्षेप नहीं किया। घटना के बाद जब थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो आरक्षक ने 10 हजार रुपये रिश्वत ली और केवल खानापूर्ति की गई। बाद में मृतक की पत्नी पर फिर से हमला हुआ, जिससे उनका हाथ टूट गया, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परिजन दोबारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके।

जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। दलितों पर अत्याचार, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष खुलेआम जुआ,सट्टा,खेत मे गाजे की बुआई और शराब के धंधे चला रहे हैं, लेकिन पुलिस आंखें मूंदे बैठी है। पटवारी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि संबंधित पुलिसकर्मियों और पटवारी को तत्काल निलंबित किया जाए। उल्लेखनीय है कि घटना के दूसरे दिन अंत्येष्टि करने से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की थी और अंतिम संस्कार करने के लिए कहा था उन्होंने 24 तारीख को उनके गांव आने का शासन दिया था वह अपने दिए वाले को निभाते हुए नियत समय देवी चौधरी पहुंचे इस दौरान शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष आनंद अहिरवार, प्रदेश प्रबक्ता ज्योति पटेल,पूर्व प्रत्याशी कमलेश साहू,संजय पटेरिया , एड बी. डी. पटेल, सौरभ हजारी, नेगी अहिरवार, रत्नेश कुशवाहा, दीपक जैन आदि उपस्थित रहे।

Next Post

ग्वालियर में नगर निगम कमिश्नर और कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा के बीच तीखी बहस, जनसुनवाई में बवाल

Tue Jun 24 , 2025
ग्वालियर। नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान नगर निगम पर लापरवाही के आरोप कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने लगाए और इस दौरान नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय और सुनील शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की शाम से […]

You May Like