
रीवा।रीवा शहर सहित जिले भर में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है और बारिश में भीगते हुए लोग दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे है. पंडालो से दुर्गा प्रतिमाएं लेकर नाचते-गाते युवको की टोलियां विसर्जन घाट तक पहुंच रही है जहा नगर निगम प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है. सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नही हुए, रिमझिम बारिश लगातार जारी है. दोपहर को आधे घंटे तक तेज बारिश हुई और उसके बाद रिमझिम बारिश जारी है. दरअसल सुबह 7 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई और उसके बाद रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है. तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम ठंडा है, मौसम विभाग की माने तो रात तक रिमझिम बारिश होगी. धान की फसल के लिये यह बारिश लाभदायक है लेकिन अन्य फसलो के लिये नुकसान दायक है.
