पंथ मुंडला में दलित परिवारों का पलायन, घरों पर लिखा मकान बिकाऊ

इंदौर:देवास के विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंथ मुंडला में दलित रविदास समाज के कई परिवार गांव छोड़ने की तैयारी में हैं. परिवारों ने अपने घरों पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिख दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से उत्पीड़न और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं.रविदास समाज के करीब 35 परिवार इस गांव में पीढ़ियों से रह रहे हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय के 300 से अधिक परिवार यहां निवास करते हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें न तो आवास योजना का लाभ मिल रहा है और न ही अन्य शासकीय योजनाओं का, उनका आरोप है कि गांव के श्मशान घाट और गौचर भूमि पर भी अतिक्रमण हो गया है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है. पीड़ित परिवारों ने अपनी समस्याएं अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को बताईं. उन्होंने कहा कि शुक्रवार, 1 अगस्त को सुबह 11 बजे देवास कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर समस्याएं उठाई जाएंगी.

Next Post

भांडेर शाहरपुरा रपटा और सेवड़ा पुल पर जलस्तर बढ़ा, ट्रैफिक बंद किया, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Fri Aug 1 , 2025
दतिया: जिले के कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद प्रशासन ने कई स्थानों पर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए आवाजाही पर सख्त रोक लगा दी है।भांडेर शाहरपुरा रपटा और सेवड़ा छोटा पुल पर जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बंद कर […]

You May Like