दमोह: लगभग जिले भर करीब डेढ़ घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश के चलते नगर की कई सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने लगा है।
अत्यधिक बारिश हो जाने से जिला अस्पताल की छते से पानी टिमटिमा रहा है। जिससे जिला अस्पताल के कुछ वार्ड और कुछ भी जगह पानी भर गया है, सफाई कर्मी पानी की निकासी कर रहे हैं।
