इस्लामाबाद। पाकिस्तान में करीब 50 साल पुरानी सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 1976 से चले आ रहे जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के पद को खत्म कर अब चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज यानी CDF का नया पद बनाया गया है। इस पद की जिम्मेदारी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत पाकिस्तान की थल सेना, नौसेना और वायुसेना को एक कमांड स्ट्रक्चर के तहत लाया गया है।
यानी तीनों सेनाओं की ऑपरेशनल कमान पर अब आसिम मुनीर का प्रभाव पहले से कहीं ज्यादा होगा।
इस बदलाव के बाद सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तान अपनी सैन्य व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बना रहा है या फिर तीनों सेनाओं की ताकत एक ही अधिकारी के हाथों में केंद्रित कर रहा है
