काहिरा, (वार्ता) इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बुधवार को दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस स्थित फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी (पीआरसीएस) के मुख्यालय पर गोलाबारी की।
मानवीय संगठन ने एक्स पर कहा, “इज़रायली कब्जे वाले बलों ने खान यूनिस स्थित पीआरसीएस मुख्यालय की आठवीं मंजिल को तोपखाने के गोले से निशाना बनाया है।”
आईडीएफ ने शनिवार को गाजा पट्टी के खान यूनिस स्थित रेड क्रिसेंट के मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई।
रूस ने इज़रायली अधिकारियों से गाजा पट्टी में मानवीय संगठनों और चिकित्साकर्मियों पर हमले रोकने का आह्वान किया।
