सीहोर। श्री सत्यसांई प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय आपातकाल के 50 वर्ष लोकतंत्र के लिए एक सबक रखा गया. युवा संसद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी ने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र के प्रति जागरुक और जिम्मेदार बनाने के लिए इस प्रकार के मंच अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. वहीं कुलसचिव डॉ. हेमंत शर्मा ने लोकतंत्र की शक्ति और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर ने कहा कि ऐसे आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में भूमिका निभाते हैं. निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नंदिनी पाण्डेय, मेहरोज हुसैन, तरुणा मेवाड़ा, सेविता शर्मा और निहारिका चौहान को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया.
