कुश्ती प्रतियोगिता व झंडा समागम यात्रा 15 को

सीहोर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई. जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा ने बताया कि 15 मार्च को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता और हनुमान जयंती पर हनुमान जन्मोत्सव झंडा समागम 4 अप्रैल आयोजित किया जाएगा. शाम 6 बजे कोतवाली चौराहे पर सभी झंडों का समागम होगा. दंगल प्रतियोगिता के अध्यक्ष संदीप राठौड़ और हनुमान जन्मोत्सव झंडा समागम समिति के अध्यक्ष सुनील राय को नियुक्त किया गया. बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अतुल कुमार राठौर, समाजसेवी अखिलेश राय, समिति अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा, सुदीप प्रजापति, ज्ञानसिंह बाघेला, प्रकाश परमार, हिरदेश मेवाड़ा, रामकृष्ण शर्मा, मुकेश परमार, नवीन राठौड़, प्रशांत राठौड़ आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

Fri Mar 13 , 2026
सलकनपुर। आगामी 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले चैत्र नवरात्रि पर सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर बालागुरू के व एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सलकनपुर में बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार से की जाए कि […]

You May Like