दो हल्को उज्जैनी और पचौर के पटवारी निलंबित

सिंगरौली: उज्जैनी और पचौर के पटवारी रामायण प्रसाद अग्रहरि बाहरी लोगों द्वारा खरीदी गई जमीन का सीमांकन प्रतिबंध के बाद भी कर रहे थे। पटवारी का सीमांकन करते हुए स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में ग्रामीण कहते नजर आ रहे हैं कि कई महीनों से जमीन का सीमांकन और बटवारा के लिए आवेदन किए हैं लेकिन पटवारी ग्रामीणों का काम नहीं कर रहें।

पटवारी ग्रामीणों की जमीन के सीमांकन और नामांतरण के लिए प्रतिबंध की बात करते हैं जबकि बाहरी लोगों से 10 से 20 हजार रुपए लेकर उनका सीमांकन कर रहे हैं। इस दौरान पटवारी से ग्रामीण सवाल भी करते हैं। लेकिन पटवारी सवाल सुनकर वहां से भागते नजर आ रहे हैं। पटवारी रामायण प्रसाद अग्रहरि पटवारी हल्का पचौर अतिरिक्त प्रभार राजस्व निरीक्षक वृत्त उज्जैनी को कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी देवसर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में मुख्यालय उपखण्ड कार्यालय देवसर अटैच किया गया है। वहीं पटवारी हल्का पचौर का अतिरिक्त प्रभार पटवारी हल्का दादर विश्वनाथ प्रताप सिंह परिहार को जबकि राजस्व निरीक्षक वृत्त उज्जैनी का दायित्व सुरेश प्रसाद साहू पटवारी हल्का ओबरी को आदेश जारी किया गया हैं।

Next Post

पीएचसी जामकोटा को मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र

Wed Mar 26 , 2025
खण्डवा:विकासखण्ड पुनासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जामकोटा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकल प्रणाली की टीम के नेशनल असेसर डॉ. प्रकाश विश्वास व डॉ. शामो बनो द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया था। टीम ने स्वास्थ्य संस्था में ओपीडी कक्ष, दवाई वितरण कक्ष, […]

You May Like