पीएचसी जामकोटा को मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र

खण्डवा:विकासखण्ड पुनासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जामकोटा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकल प्रणाली की टीम के नेशनल असेसर डॉ. प्रकाश विश्वास व डॉ. शामो बनो द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया था।

टीम ने स्वास्थ्य संस्था में ओपीडी कक्ष, दवाई वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखी थी। साथ ही ग्रामीणजनों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली थी। डॉ. जुगतावत ने बताया टीम द्वारा मूल्यांकन के परिणामस्वरुप पीएचसी जामकोटा को गुणवत्ता प्रमाण पत्र से प्रमाणित किया गया है।

Next Post

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक की मौत

Wed Mar 26 , 2025
अशोकनगर: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जसैया गांव में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात एक वाहन दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना की जानकारी तब हुई, जब परिजन युवक को तलाशने बुधवार सुबह निकले।बताया गया है कि मुकेश पुत्र उम्मेद सिंह केवट […]

You May Like