
सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक स्तर पर नव नियुक्त पदाधिकारीयो को वार्ड स्तर में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है.मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारीयो की बैठक हुई.सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने वार्ड में सक्रिय रहकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया. ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने एवं मतदाताओं से सतत संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके-अपने बूथों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची का गहन निरीक्षण कर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पात्रता समाप्त होने पर नाम हटाने तथा आवश्यक संशोधन कराने की जिम्मेदारी दी गई। भारती ने सभी पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए नियमित जनसंपर्क करने के लिए डोर टू डोर जाना है.इस अवसर पर पीसीसी डेलीगेट एवं जिला उपाध्यक्ष तिरुपति अरोलू, सुरेश पांड्या, प्रदीप नागले, गोविंदा अरोलू,मंडलम अध्यक्ष हेमन्त धोटे, मंडलम अध्यक्ष राफे बक्स, जिला महा सचिव वसीम खान, हरीश पाल, विलाश लोनारे, माया वर्मा, संदीप मस्की, दीपक ठाकरे, सुनील भलावी, पिंटू मालवीय, गजेंद्र धोटे, अरविंद सिंह, देवेंद्र उइके, ममता साहू, शोभा दत्ता, नथुनिया बाई, शेख अप्पू, प्रवीण पाल,गौतम नागले, किरण झारबडे, प्रकाश मालवीय, चांद अंसारी, रुखसाना बानो, एवं अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित रहे.
