कटनी में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

कटनी। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर कटनी जिले के पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन पटवारियों ने अपने शासकीय बस्ते जमा कर विभागीय व्हाट्सऐप समूह छोड़ दिए तथा नियमित शासकीय कार्यों का बहिष्कार किया। पटवारी संघ का कहना है कि लंबित मांगों के समाधान के लिए कई बार ज्ञापन, सांकेतिक विरोध और सामूहिक अवकाश के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके बाद प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू की गई। हड़ताल से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा-खसरा, फसल गिरदावरी, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन सहित राजस्व विभाग के अधिकांश कार्य प्रभावित होंगे। अगस्त से शुरू होने वाले जन विश्वास अभियान पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

पटवारी संघ ने कहा है कि वेतन विसंगति, पदोन्नति सहित लंबित मांगों के निराकरण तक आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

मंदिर की मर्यादा भंग करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं, कानूनी कार्रवाई करेगा मंदिर ट्रस्ट

Tue Aug 4 , 2026
बांदकपुर/दमोह। श्री देव जागेश्वर नाथ जी मंदिर परिसर में फिल्मी गीत पर नृत्य करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले को मंदिर ट्रस्ट ने गंभीरता से लिया है। मंदिर ट्रस्ट के मंत्री पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि मंदिर आस्था, श्रद्धा व सनातन संस्कृति का […]

You May Like