बजरंग दल ने घेराबंदी कर पकड़े 5 गौवंश, 2 तस्कर पुलिस के हवाले

मुलताई। थाना क्षेत्र मे मालेगाव एवं चैनपुर के बीच बुधवार रात्रि करीब 8.30 बजे मुखबिर की सुचना पर बजरंगियों द्वारा 2 संदिग्ध लोगों सहित 5 गौवंश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। सागर बजरंगी ने बताया बुधवार रात करीब 8.30 बजे दो लोगो द्वारा गौवंश को मारते पीटते क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बांधकर भुखे प्यासे जंगल के रास्ते से ले जाने की सूचना मिलने पर बजरंग दल मुलतापी के दिपांशु साहू, प्रविण राउत, भुपेश साहू, सागर बजरंगी, पंकज बिहारे चेतन चोपड़ा एवं बजरंग दल घाट बिरोली के विकास खेडेकर, जतिन नविन, एवं बजरंग दल मालेगांव के राहुल मालवीय की टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे और घेराबंदी कर 2 संदिग्ध लोगों सहित 5 गौ वंशो को ग्राम मालेगांव एवं चैनपुर के बीच पकड़कर मुलताई पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर 2 तस्कर एवं 5 गौ वंशों अपने हिरासत में ले लिए और बजरंग दल के बजरंगियों ने रात्रि मे ही पैदल गौवंशो को चैनपुर से मुलताई कांजी हाउस में सुरक्षित पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले मे कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

गौवंश तस्करी मामला: फरवरी से फरार मुख्य आरोपी को मुलताई पुलिस ने अमरावती से दबोचा

Thu Apr 16 , 2026
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्रामो से होकर गौवंश महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने के मामले मे मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 3 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप एमपी 04 वायजे 3854 […]

You May Like