पुलिस ने पकड़े 5 स्थाई वारंटी

मुलताई। लम्बे समय से पेशी पर नहीं आ रहे 5 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी मुलताई के मार्गदर्शन में कांबिंग गश्त के दौरान मुलताई पुलिस ने आरोपी कमलेश पिता जसराम बामने निवासी बिरोली झिल्पा,

संतोष पिता लक्ष्मण कहार निवासी चिखलीकला,इंदल पिता लाला भादे निवासी मुलताई,ललित पिता बल्ली पवार निवासी खैरवानी एवं हरिराम पिता मुकुन्द पवार निवासी खम्बारा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया।इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक देवकरण डेहरिया,सहायक उप निरीक्षक मोहन गुप्ता,श्रीराम मांडवी, प्रधान आरक्षक गजराज सिंह, आरक्षक संजीत जाट,विवेक,कमलेश,सत्येन्द्र, अभिषेक वाडिवा एवं आनंद बट्टी की मुख्य भूमिका रही।

Next Post

NSUI का विरोध, केंद्रीय मंत्री रिजिजू का पुतला फूंका

Mon Aug 25 , 2025
भोपाल। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए विदेशी ताकतों से जुड़े विवादित आरोपों के खिलाफ एनएसयूआई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोपाल में रिजिजू का पुतला फूंका। एनएसयूआई महासचिव रेहान अहमद ने कहा कि राहुल गांधी देश […]

You May Like