
भोपाल। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए विदेशी ताकतों से जुड़े विवादित आरोपों के खिलाफ एनएसयूआई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोपाल में रिजिजू का पुतला फूंका। एनएसयूआई महासचिव रेहान अहमद ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं व पिछड़ों की आवाज हैं, उन्हें विदेशी ताकतों से जोड़ना लोकतंत्र का अपमान है। वहीं, नबील असलम ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री अपना बयान वापस नहीं लेते तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। कांग्रेस की छात्र इकाई ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर, वोट चोरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रही है। प्रदर्शन में एनएसयूआई के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
