सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले मे सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय पर निराकरण न होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सीएमओ एवं बीएमओ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बरोदिया कला नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गये है ।
कलेक्टर संदीप जी आर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के हितग्राहियों को समक्ष में सुनवाई करते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग में सहायता के सभी प्रकारों को सूचीबद्ध करें एवं उनका समय पर निराकरण करें प्रसूति सहायता के एक प्रकरण को समय पर निराकृत न करने पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी, विकासखंड मेडिकल अधिकारी डॉ सुयश सिंघई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बरोदिया कलां के सीएमओ पीएस खरे को निलंबित करने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वह रेंडम रूप से शिकायतों को निकालें और शिकायतकर्ताओं से संवाद रखें। इस प्रकार से शिकायत का उचित निराकरण भी किया जा सकेगा।
