अहमदाबाद 17 फरवरी (वार्ता) सचिन बेबी (नाबाद 69) रनों की अर्धशतकीय जूझारू पारी की बदौलत केरल ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चार विकेट पर 206 रन बना लिये हैं।
केरल ने आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी केरल के लिए अक्षय चंद्रन और रोहन कुन्नुमल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। 21वें ओवर में अक्षय चंद्रन (30) के रनआउट होने से यह साझेदारी टूटी। इसके बाद रवि बिश्नोई नेे रोहन कुन्नुमल (30) को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। वरुण नयनार (10) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जलज सक्सेना ने सचिन बेबी के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। अरजान नागवासवाला ने जलज सक्सेना (30) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा।
पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय केरल ने चार विकेट पर 206 रन बना लिये हैं और सचिन बेबी (नाबाद 69) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (नाबाद 30) क्रीज पर मौजूद है।
गुजरात की ओर से अरजान नागवासवाला, प्रियजीत सिंह जाडेजा और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

