
भोपाल: भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अनेक स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। जहांगीराबाद स्थित लिली टॉकीज़ चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल तथा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर बाबासाहेब को नमन किया।
कार्यक्रमों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री पी.पी. शर्मा, प्रदेश एससी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, पार्षद गुड्डू चौहान, अभिषेक शर्मा, नीरज चांडाले, सुनील बोरसे सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब की शिक्षाएं एक समावेशी और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में मार्गदर्शक बनी हुई हैं।
