देवसर बाजार में फुटपाथों की स्थिति सुधारने प्रशासन का पैदल निरीक्षण

सिंगरौली: नेशनल हाईवे सीधी-सिंगरौली 39 के फुटपाथों पर बनी स्थिति को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को देवसर बाजार क्षेत्र में पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार एवं थाना प्रभारी देवसर पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में पहुंचे और फुटपाथ व सार्वजनिक मार्गों की स्थिति का जायजा लिया।प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों तथा ठेला-गुमटी संचालकों से सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि फुटपाथों का उपयोग पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए किया जाता है, इसलिए इन्हें खुला रखना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित लोगों को निर्धारित दायरे में रहकर व्यवसाय संचालित करने की समझाइश दी और कहा कि तय समय सीमा में आवश्यक सुधार किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी निगरानी की जाएगी।पैदल निरीक्षण में थाना प्रभारी देवसर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। प्रशासन की पहल से बाजार क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर जागरूकता देखी गई।

Next Post

2 लाख वोटरों के नाम कटे तो सताने लगा डर

Fri Jan 9 , 2026
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जबलपुर में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, सांसद व विधायकों के प्रति गहरी नाराजगी जताई तो स्थानीय भाजपा खेमे में खलबली मच गई। वजह..जबलपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान जबलपुर जिले से 2 […]

You May Like