रंजिश में किसान के 600 फीट गहरे बोरवेल में गिराई नई मोटर, ऊपर से पत्थर डालकर किया बंद; लाखों का नुकसान

गुना: बमौरी क्षेत्र के कपासी गांव में रंजिश के चलते किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने किसान के 600 फीट गहरे बोरवेल में नई पानी की मोटर गिरा दी और ऊपर से पत्थर डालकर बोरवेल बंद कर दिया। जिससे किसान की लाखों रुपए की मेहनत पर पानी फिरने की नौबत आ गई।

किसान चंद्रप्रकाश नगर ने हार मानने के बजाय मोटर निकालने की कोशिश शुरू की। उन्होंने विष्णुपुरा के मिस्त्री गोपाल बंजारा से संपर्क किया। इसके बाद मिस्त्री ने करीब दो से तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद 5 अक्टूबर को 600 फीट गहरे बोरवेल में फंसी मोटर बाहर निकालने में सफलता हासिल की।

मोटर निकलने से किसान को करीब 3 लाख रुपए के संभावित नुकसान से राहत मिली। घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस तरह की हरकत करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रों ने की तालाबंदी

Fri Oct 9 , 2026
ग्वालियर: गजराराजा मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रों ने आज दोपहर जबरदस्त हंगामा करते हुए 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर दी। मेडिकल कॉलेज पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है।गौरतलब है कि गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं अपनी 16 सूत्रीय मांगों को […]

You May Like