ग्वालियर: गजराराजा मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रों ने आज दोपहर जबरदस्त हंगामा करते हुए 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर दी। मेडिकल कॉलेज पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है।गौरतलब है कि गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में सुबह से ही प्रदर्शन कर धरना दे रहे हैं।
छात्रों ने छात्रवृत्ति, छात्रावास, रोजगार में प्राथमिकता, समयबद्ध परीक्षा-परिणाम, पारदर्शी भर्ती, नियमित कक्षाएं और न्यूनतम मानदेय सहित अन्य मांगों के निराकरण की मांग की है। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
