मेक्सिको की जेल में हिंसक झड़प, एक बच्चे समेत समेत 10 की मौत, 16 घायल

मेक्सिको सिटी, 08 अक्टूबर (वार्ता) मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में मजाटलान शहर स्थित ‘एल कैस्टिलो’ जेल में गुरुवार को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक बच्चे और नौ कैदी समेत 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में अन्य 16 कैदी घायल हुए हैं।
प्रांतीय सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय ने एक बयान में बताया कि झड़प के बाद गंभीर रूप से घायल 16 कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिनालोआ के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव सिनुहे टेलेज ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में मृतकों में शामिल एक नाबालिग बच्चा की भी पुष्टि की है।, जो मुलाकातियों में से एक था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया है।
घटना के बाद एहतियात के तौर पर जेल में परिजनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। राज्य अभियोजक कार्यालय ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार जेल के बाकी कैदी सुरक्षित हैं।
उल्लेखनीय है कि सिनालोआ राज्य ड्रग कार्टेल के गुटों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई का मुख्य केंद्र रहा है।अधिकारियों ने हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि जेल के भीतर हुई यह हिंसा ड्रग कार्टेल की गुटबाज़ी से जुड़ी थी या नहीं।

.....

Next Post

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भोपाल में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम

Fri Oct 9 , 2026
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

You May Like