निगमायुक्त ने मास्टर प्लान सड़कों का किया दौरा

इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने आज मास्टर प्लान की सड़कों का दौरा किया. दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों के समय पर काम पूरा करने के योजना बनाने के निर्देश दिए. साथ ही सड़क निर्माण के दौरान नर्मदा लाइन, सीवरेज लाइन, स्ट्राम वाटर लाइन अन्य यूटिलिटी का विशेष ध्यान रखने का भी कहा.आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज शहर में मास्टर प्लान की सड़कों का मौका निरीक्षण किया.

उन्होंने जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक 7.37 करोड़ रुपए, नेमीनाथ चौराहे से जिंसी चौराहे तक 3.46 करोड़ रुपए , सुभाष मार्ग गोल मंदिर से रामबाग पुल तक 20.14 करोड़ रुपए तथा एयरपोर्ट रोड से एम.आर.-5 को जोड़ने वाली 30.27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली लिंक रोड का दौरा किया. आयुक्त ने सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमणों के संबंध में भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान सड़कों को बनाने के संबंध में समयबद्ध योजना बनाई जाए और उसी अनुरूप कार्य करें. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजन गांवकर, कार्यपालन यंत्री नरेश जायसवाल, पी एस कुशवाह , उपयंत्री देवेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
तेजी से करें काम
इसके बाद आयुक्त ने खड़ा गणपति से टिगरिया बादशाह सड़क का सीमांकन आर आई पटवारी से समन्वय कर जल्दी करने के निर्देश दिए. साथ ही एमआर 4 भंडारी ब्रिज से बाणगंगा रेलवे क्रॉसिंग तथा आर डब्लू 1 बाणगंगा रेलवे क्रॉसिंग से आईएसबीटी तक 30 मीटर चौड़ी सड़क का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए.

Next Post

भागीरथपुरा में थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर: दूषित पानी को लेकर चर्चा में रहे भागीरथपुरा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक और मौत सामने आई है. 62 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगडऩे के बाद घर पर ही मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उल्टी-दस्त की शिकायत बनी हुई थी. इस घटना […]

You May Like