भागीरथपुरा में थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला

इंदौर: दूषित पानी को लेकर चर्चा में रहे भागीरथपुरा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक और मौत सामने आई है. 62 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगडऩे के बाद घर पर ही मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उल्टी-दस्त की शिकायत बनी हुई थी. इस घटना के बाद क्षेत्र में मौतों का आंकड़ा 29 तक पहुंच गया है.परिजनों के अनुसार मृतक की तबीयत चार से पांच दिन पहले खराब होना शुरू हुई थी.

उल्टी दस्त की शिकायत के चलते उन्हें स्थानीय संजीवनी क्लिनिक में दिखाया था, जहां से दवाएं दी गईं, लेकिन हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ. दोबारा इलाज के बावजूद तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और मंगलवार को उनकी घर पर ही मौत हो गई. मृतक के बेटे ने बताया कि पिता पहले मिल में काम करते थे. इलाज के दौरान परिवार ने कोई लापरवाही नहीं बरती, लेकिन दवाओं से कोई राहत नहीं मिली. उसने यह भी बताया कि उसी दौरान उसे और उसकी मां को भी उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी, हालांकि कुछ दिनों में दोनों की तबीयत संभल गई थी.

Next Post

मैं पीछे नहीं हटूंगा…तनाव के बीच कनाडाई PM कार्नी ने ट्रंप को किया फोन

Wed Jan 28 , 2026
अमेरिका से तनाव के बीच पीएम कार्नी ने ट्रंप से फोन पर कहा कि दावोस बयान से पीछे नहीं हटे और बदलती अमेरिकी व्यापार नीति पर कनाडा रणनीति बनाएगा। अमेरिका और कनाडा के बीच पिछले कुछ समय तनाव चल रहा है। जो हाल ही में स्विट्जरलैंड के दावोस में र्ल्ड […]

You May Like

मनोरंजन