महाकाल मंदिर; भुगतान विवाद के बाद सुरक्षा गार्डों को वेतन मिला

उज्जैन: महाकाल मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही क्रिस्टल इंटीग्रेटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं मिल रहा था, जिसके कारण 500 से अधिक सुरक्षा गार्डों को वेतन नहीं मिल पा रहा था। नवभारत में समाचार प्रकाशित होने के बाद मंदिर समिति ने 1.13 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया, जिससे सुरक्षा गार्डों को वेतन मिला। हालांकि, कंपनी के 80 लाख रुपए के बिलों पर कटौती कर दी गई.

जिसे लेकर संचालक मिस्टर केनी ने असंतोष व्यक्त किया है। महाकाल मंदिर के अलावा गढ़ कालिका,कालभैरव में भी क्रिस्टल कंपनी के सुरक्षा गार्ड तैनात है. साथ ही मंगलनाथ मंदिर और चिंतामण मंदिर पर भी कंपनी के गार्ड है. काल भैरव के 36 गार्ड समेत मंगलनाथ के 11 और गढ़ कालिका के सुरक्षा गार्ड का वेतन दे दिया गया है. सिवाय चिंतामण गणेश मंदिर के पांच गार्डों के।

Next Post

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में बनेगा 10 हजार क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर

Sat May 10 , 2025
इंदौर:आईडीए पश्चिम क्षेत्र में पीपीपी मॉडल पर 564 करोड़ रुपये की लागत से 10 हजार बैठक क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनाएगा। 17 हैक्टेयर में से 11 हैक्टेयर पर कन्वेंशन सेंटर और 6 हैक्टेयर पर होटल व रिसॉर्ट का निर्माण होगा। निर्माण और मेंटेनेंस का जिम्मा 40 साल के लिए निजी […]

You May Like