भागीरथपुरा में स्थिति तेजी से सुधर रही – विजयवर्गीय

इंदौर। भागीरथपुरा में स्थिति तेजी से सुधर रही है और मरीजों की संख्या कम हुई है। क्षेत्र के 30 प्रतिशत हिस्से में दो दिन बाद नर्मदा पानी सप्लाई शुरू हो जाएगा। बाकी हिस्से में काम चल रहा है, उसमें थोड़ा समय लगेगा।

यह बात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से साथ बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा में नर्मदा जल वितरण अगले दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा , हालांकि यह अभी सिर्फ 30 प्रतिशत इलाके में ही किया जाएगा। भागीरथपुरा के 70 प्रतिशत क्षेत्र में नर्मदा और ड्रेनेज लाइन का काम चल रहा है और करीब डेढ़ महीने में पूरा होने के बाद नर्मदा पानी की सप्लाय शुरू होगी। इसके बावजूद नागरिकों को पानी उबालकर पीने की सलाह लगातार दी जा रही है। क्षेत्र में बोरिंग को नर्मदा लाइन से बंद किया है ।

भागीरथपुरा में स्वास्थ के लिए मेडिकल चेक अप शुरू किया जा रहा है। आज शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुद्ध जल अभियान शुरू कर रहे हैं। हमने घटना की नैतिक जिम्मेदारी ली है। क्षेत्र के विकास कार्यों की जैसे जैसे निविदाएं स्वीकृत होगी , वैसे ही काम शुरू हो जाएगा। यह बात बाद में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी मीडिया के सामने दोहराई।

Next Post

औद्योगिक क्षेत्र में फिर हादसा: गुलशन कंपनी में श्रमिक की दर्दनाक मौत

Sat Jan 10 , 2026
सौसर। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी श्रमिकों की जान पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र की कंपनियों में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व केजेवी कंपनी में हुए हादसे के बाद, आज शनिवार को गुलशन कंपनी में एक दर्दनाक घटना सामने […]

You May Like