यात्रियों से जबरन पैसे मांगने के आरोप में तीन किन्नर पकड़े

जबलपुर: ट्रेनों में यात्रियों को परेशान कर जबरन पैसे मांगने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने अभियान चलाकर तीन किन्नरों को पकड़ा है। सोमवार को मंडल सुरक्षा टीम ने गाड़ी संख्या 20934 में कटनी से जबलपुर के बीच जांच के दौरान यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई की। यात्रियों ने बताया कि किन्नरों की वेशभूषा में कुछ लोग उन्हें परेशान कर जबरन पैसे मांग रहे हैं।

टीम ने ट्रेन की गति धीमी होने पर उतरकर भागने का प्रयास कर रहे तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनी किन्नर (35), कशिश किन्नर (26) और ज्योति किन्नर (35) के रूप में हुई है। तीनों कटनी के गायत्री नगर निवासी बताए गए हैं। मंडल टीम ने तीनों को आरपीएफ पोस्ट जबलपुर के सुपुर्द किया, जहां सहायक उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई उपनिरीक्षक सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।

Next Post

पोल्ट्री फार्म में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Mon Sep 28 , 2026
ग्वालियर: यहां भदरौली स्थित पोल्ट्री फार्म में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक महू का रहने वाला था। गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। जाम हटाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंचे हैं। Facebook Share on […]

You May Like