तीतर मारने डाला जहर, खाने से आठ बकरा-बकरियों की मौत

जबलपुर: चरगवां थाना क्षेत्र में तीतर मारने डाले गए जहर का सेवन कर से आठ बकरा- बकरियों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जहर डालने वाले दो लोगों के खिलाफ गुरूवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक सुनील रजक निवासी ग्राम दपकिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बकरी चराने का काम करता है।उसके पास कुल 17 बकरा बकरियां है।

सोमवार को गांव के निरंजन खबास एवं कुंजी यादव ने कहा था कि वे दोनों मिलकर तीतर बटेर मारने के लिये तालाब के किनारे जहर रख रहे है, उसने मना किया कि ग्रामीणों एवं उसके जानवर भी यहां आते जाते है इधर जहर मत डालो। बुधवार को घर से 11 बजे बकरा-बकरियों को चराते चराते दोपहर लगभग 02 बजे पानी पिलाने के लिये अपनी 17 बकरा बकरियों को लेकर ग्राम पटी चरगवां के वाली ठाकुर के खेत के वाजू में नदी किनारे लेकर गया था।

बकरियो ने नदी किनारे घांस खायी और नदी का पानी पिया तभी एक एक करके कुछ देर में 8 बकरियां गिर गयी और उनकी मौत हो गई। घांस में देखने पर जहर जैसी चीज पडी थी जिससे बदबू भी आ रही थी और बकरियों के मुंह से भी फंसूकर आया था। निरंजन खबास एवं कुंजी यादव के व्दारा बिना बताये गांव के पास तालाब के किनारे रास्ते पर डाले गये जहर से बकरियां एवं बकरे के खा लेने से 2 बकरे एवं 6 बकरियों की मौत हो गई।

Next Post

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा: एक महत्वपूर्ण कदम

Fri Dec 12 , 2025
ऑस्ट्रेलिया ने 10 दिसंबर 2025 से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दुनिया को चौंका दिया है. यह कदम केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि डिजिटल युग की सबसे बड़ी सामाजिक चुनौती,बच्चों की सुरक्षा,को लेकर उठाया गया अब तक का […]

You May Like