अहिल्या पथ योजना को लेकर आईडीए की बोर्ड बैठक आज

इंदौर: अहिल्या पथ सड़क को लेकर आईडीए की बोर्ड बैठक आज होगी. बैठक में आईडीए द्वारा सड़क के दोनों ओर योजना लाने का निर्णय किया जाएगा.यह बात अलग है कि सड़क के एक तरफ जमीन का उपयोग कृषि है, जिसमें भू माफिया सक्रिय होकर फायदा ले सकते है. आईडीए की बहुचर्चित योजना अहिल्या पथ सड़क को शासन से योजना में एक तरफ की जमीन शामिल करने और एक तरफ की जमीन कृषि भूमि होने के कारण छोड़ दी थी.

उक्त प्रस्ताव शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था.राज्य शासन ने अहिल्या पथ योजना के प्रस्ताव को मंजूरी नही देते हुए 4 अप्रैल को पत्र जारी कर योजना का फिर से अवलोकन करने का आदेश दिए। साथ टीएनसीए अधिनियम 1973 की धारा 50 (1), (क) के तहत  कार्रवाई करते हुए नए सिरे से योजना प्रस्तावित करने का आदेश दिया है.ध्यान रहे कि आईडीए की मास्टर प्लान 2021 में अहिल्या पथ नाम से 75 मीटर चौड़ी और 15.6 किलोमीटर लंबी सड़क प्रस्तावित है.

आईडीए के अधिकारियों ने एक तरफ जमीन का उपयोग कृषि भूमि होने से सड़क के एक तरफ ही 500 मीटर जमीन पर योजना लागू की. यह आईडीए की बड़ी गलती थी, जिसको लेकर नक्शा लीक होने से लेकर भ्रष्ट्राचार होने की चर्चा लंबे समय तक चली. इसको लेकर भू माफिया सक्रिय हो गए थे. चूंकि बड़ी सड़क का फायदा एक तरफ भी आईडीए को कम मिल रहा था, क्योंकि टीएनसीपी से बड़ी संख्या में कॉलोनियों और अन्य भू उपयोग के नक्शे पास हो चुके है. शासन के पत्र से दोनों ओर योजना लागू करने पर निर्णय होगा। इसके बाद नए सिरे से जमीन अधिग्रहण और अन्य कार्रवाई होगी.

सबसे बड़ा सवाल
अहिल्या पथ योजना के दूसरी तरफ की जमीन का उपयोग कृषि है. उक्त सड़क के दूसरी तरफ की जमीन आईडीए योजना में शामिल करता है, तो लैंड यूज बदलवाना होगा. यह नए मास्टर प्लान में ही संभव हो सकता है. एक बात यह अच्छी है कि सड़क के दोनों ओर की जमीन आईडीए के पास होगी. इतनी महत्वपूर्ण सड़क का फायदा सीधे भू माफिया नहीं ले पाएंगे

Next Post

विष्णु दत्त शर्मा का नाम फिर से संघ और भाजपा की पैनल में

Wed Apr 9 , 2025
सियासत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की नियुक्ति की तैयारियां पूरी हो गई हैं. एक-दो दिन में धर्मेंद्र प्रधान के आने का कार्यक्रम तय हो जाएगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए प्रभारी बनाए गए हैं. सूत्रों का कहना है कि मौजूदा प्रदेश […]

You May Like