राम माधव ने कहा- ‘पाकिस्तान की परमाणु धमकी भारत को प्रभावित नहीं कर सकती’, ट्रंप पर भी दिया बयान।
नई दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता): आरएसएस नेता राम माधव ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की भारत के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ऐसी धमकियां भारत को प्रभावित नहीं कर सकतीं।
राम माधव ने एक कार्यक्रम में कहा, “पाकिस्तान को अच्छी तरह पता है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कोई भी देश नहीं कर सकता। उनकी धमकियां केवल बड़बोलापन है, भारत को कोई डरा नहीं सकता।” उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत हैं और दोनों देश एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखकर ही फैसले लेते हैं।

