फरारी के दौरान कुख्यात बदमाश ने चलाई गोली

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत बेदी नगर छुईखदान में फरारी के दौरान कुख्यात बदमाश ने एक बार फिर फायरिंग कर दी। आरोपित ने बीते चौबीस घंटे मेंं दो बार फायरिंग की वारदातें की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें आरोपित बेखौफ वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है । मुख्य आरोपी हत्या केस में जमानत पर छूटा है और गोलीकांड में फरार चल रहा है।

पीडि़त लालू पटेल 36 वर्ष निवासी छुई खदान पानी की टंकी के सामने ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिल्डिंग साईट पर देखरेख का काम करता है। शिब्बू उसके घर से लगभग 400 मीटर उपर पहाडी पर रहता है जो बदमाश है। कुछ दिन पहले ही दिनेश झारिया के मर्डर के मामले में जमानत पर छूटकर आया है। सोमवार रात्रि प्रान्सू पासी के पान के टपरे के पास आकर खड़ा हुआ था तभी वेदी नगर की तरफ से 2 बिना नबर की एक्सिस स्कूटी में शिब्बू, अतुल साहू, अंशुल, बल्लू उर्फ सक्षम तिवारीआये थे। चारो कहने लगे कि आज कल बहुत कमाई कर रहा है, यदि इस मोहल्ले में रहना है तो हर हफ्ते पैसे देना पड़ेगा नहीं तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे, उसने पैसे देने से मना किया, तो बल्लू उर्फ सक्षम तिवारी अपने पास से चाकू निकालने लगा तभी शिब्बू खान ने कमर में फंसी पिस्टल से उसे जान से मारने की नियत से उस के ऊपर गोली चला दी थी, गोली उसके बाये ओर से निकल गई थी। इसके बाद सभी भाग गए थे। चौबीस घंटे के भीतर पुन: चारों आए और फिर से फायरिंग कर दी । शिब्बू कह रहा था कि कल बच गया अब नहीं बचेगा । हालांकि इस हमले में भी वे बच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरेापियों की तलाश जारी है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जायेगा ।

Next Post

फर्जी तरीके से पंचायत की एनसीओ-नक्शा किया पास

Thu Feb 5 , 2026
जबलपुर। फर्जीतरीके से पंचायत की एनसीओ-नक्शा पास कराये जाने की एफआईआर पूर्व सरपंच ने बरेला थाने में दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम श्रीमति अनीता सोनकर 60 वर्ष निवासी ग्राम सालीबाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्ष 2015 से 2022 तक ग्राम पंचायत सालीबाड़ा की ग्राम सरपंच थी […]

You May Like