सतना: जीआरपी चौकी सतना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को रेलवे स्टेशन में सायबर जागरूकता अभियान का संचालन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र यात्रीगण, महिला यात्री एवं छोटे बच्चों को साइबर अपराधों से संबंधित ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी को नहीं देने का परामर्श देकर सोशल मीडिया पर साइबर के माध्यम से होने वाली घटनाओं से अवगत कराया गया।
इस दौरान डिजिटल अरेस्ट के विषय में उदाहरण सहित विस्तृत जानकारी दी गई एवं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत पासवर्ड रखने और उसे समय समय पर बदलने हेतु जागरूक किया गया। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सस्ते सामान के लालच में किसी भी वेबसाइट से सामान न खरीदते हुए केवल प्रामाणिक वेबसाइट से शॉपिंग करने हेतु बताया गया ।
साइबर अपराध होने पर 1930 टोल फ्री नंबर या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत करनी चाहिए। जीआरपी एमपी हेल्प ऐप डाउनलोड करने आदि जानकारी सहित अभियान के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर जागरुक करते हुए अभियान का संचालन किया गया है।कार्यक्रम में चौकी प्रभारी श्री राजेश राज, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सागर उपाध्याय, आरक्षक पिंटू पाल एवं चौकी का स्टाफ उपस्थित रहे ।
