दृढ़ संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर पार किया जा सकता है हर सीमा को : डीजीपी

चंडीगढ़। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रचते हुए गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का शानदार समय दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ गुरिंदरवीर 10.1 सेकंड की बाधा तोड़ने वाले पहले भारतीय धावक बन गए हैं। डीजीपी यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताते हुए गुरिंदरवीर और उनके परिवार को बधाई दी है। गुरिंदरवीर, सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक कमलजीत सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब पुलिस परिवार और देश के लिए गर्व का क्षण है।

पंजाब पुलिस प्रमुख द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बधाई संदेश में कहा गया कि गुरिंदरवीर की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर हर सीमा को पार किया जा सकता है। विशेष रूप से यह प्रेरणादायक है कि एक पूर्व पंजाब पुलिस अधिकारी के बेटे ने भारतीय एथलेटिक्स में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डीजीपी यादव ने गुरिंदरवीर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि देशभर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और भारतीय खेल जगत को नई दिशा देगी।

.....

Next Post

डीजल संकट: भोपाल में कमर्शियल और पर्सनल डीजल के दामों में 38 रुपए का बड़ा अंतर, पेट्रोल पंपों पर गहरा सकता है संकट

Mon May 25 , 2026
विजय शर्मा भोपाल: ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब डीजल की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है. व्यवसायिक डीजल के दामों में करीब 45 प्रतिशत वृद्धि होने से भोपाल और मंडीदीप के उद्योगों, नगर निगम और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है. कीमतों में भारी अंतर के […]

You May Like