यूसीसी के विरोध में काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक आतिफ़ आकिल

भोपाल:मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के विरोध में कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया। भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ़ आकिल काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे।

उन्होंने अपने पहनावे के जरिए यूसीसी के प्रति विरोध जताया। विधानसभा परिसर में उनके इस विरोध ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कांग्रेस पहले ही यूसीसी विधेयक का विरोध करने की घोषणा कर चुकी है और सदन के भीतर भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Next Post

नकली मार्कशीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

Mon Jul 20 , 2026
इंदौर: नकली मार्कशीट तैयार करने और फर्जी दस्तावेजों के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में कई अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक मामले में कुछ लोगों की भूमिका सामने आई […]

You May Like