ICDS पर लगाए पर पति से समझौता करने दबाव बनाने के आरोप

मुलताई। घरेलू हिंसा सहित पति द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में पीड़ित महिला ने आईसीडीएस मुलताई पर पति से जबरन समझौता करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई निवासी पीड़ित महिला ने की शिकायत में बताया वह अपने पति की शारीरिक और मानसिक प्रताडनाओं से परेशान होकर अपने दो बच्चों के साथ अपनी बहन के किराये के घर मुलताई में निवास कर रही है।वह आइसीडीएस की प्रभारी परियोजना अधिकारी के कार्यालय में 28 जुलाई को घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज करने गई थी,लेकिन 4-5 बार वहाँ जाने के बाद भी उन्होने रिपोर्ट नहीं की और फोन पर उनसे बात करने पर वह फोन काट देती है और कहती है कि मैंने तुम्हारे पति को बुलाया है वह आएगे तो उनसे राजीनामा कर लो। उसने कार्यालय लाकर अपने साथ घटी आप बीती बताई। लेकिन वह मेरे पति से राजीनामा करने का दबाव बना रही है। एक माह का समय बीत जाने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित महिला ने न्यायहित में विधि अनुरुप कार्यवाही करने की मांग की है।

 

 

Next Post

तीन दिन में सुलझा बगडोना लूटकांड, आरोपी गिरफ्तार

Wed Aug 27 , 2025
सारनी। बगडोना लूटकांड का पुलिस ने मात्र तीन दिनों में पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन, एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयपाल इवनाती और चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव के […]

You May Like