शहर की सड़कों पर देर शाम तक लगा रहा जाम

भोपाल। राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या इन दिनों आम हो गई है. सोमवार को देर शाम तक भोपाल के अलग-अलग सड़क मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा है. एमपीनगर में डीबी चौराहे से बोर्ड आफिस चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देर शाम को टेंट लगाकर शस्त्र पूजा कार्यक्रम संचालित किया. यहां निर्मित मेट्रो स्टेशन के नीचे चलित वनवे मार्ग इस दौरान बाधित रहा, जिसके चलते देर तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे. अशोक गार्डन जाने वाले मार्ग पर सुभाष फाटक चौराहे पर भी देर शाम को लंबा ट्रैफिक जाम रहा. इसके साथ ही विद्यानगर से सलैया जाने वाले बाबूलाल गौर ब्रिज मार्ग के नीचे दिन पर लोग जाम की समस्या से परेशान होते नजर आए, दानिशकुंज से त्रिलंगा की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसी सड़क के निर्माण कार्य के चलते वनवे पर इन दिनों जाम की समस्या बनी है. बिठ्ठल मार्केट में दशहरा मैदान चौराहे से मुख्य चौराहे तक ट्रैफिक जाम की समस्या देर शाम को बनी रही.

शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या बनी रही और इस मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नदारद दिखाई दिए. चार पहिया और दो पहिया वाहन चालक भी ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते हुए आवागमन करते नजर आए, जिसके चलते अन्य राहगीर देरी तक जाम में फंसे रहे.

दीपवली पर्व से पहले यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सोमवार से ही पार्किंग की सुविधा और रूट बदलाव के निर्देश जारी किए हैं. जुमेराती, चैक बाजार, न्यू-मार्केट, 10 नम्बर मार्केट, बैरागढ़ सहित प्रमुख बाजारों में आमजन का आवागमन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने सभी बाजारों में इस दौरान यातायात प्रबंधन के लिए पार्किंग और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की है.

Next Post

एसएसपी का दावा: संगठनों ने 15 अक्टूबर का आंदोलन लिया वापस

Mon Oct 13 , 2025
ग्वालियर। एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि विभिन्न संगठनों ने १५ अक्टूबर का अपना कॉल वापस ले लिया है। इस सबंध में पदाधिकारियों ने पुलिस को लिखित में पत्र भी दिया है। इसके बाद प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली है। शहर के लिए यह अच्छा संकेत है […]

You May Like